न रीतों से चलो, न रिवाज़ों से चलो

न रीतों से चलो,

न रिवाज़ों से चलो,

न तवीतों  से चलो,

न धागों से चलो,


न दिखावे में चलो,

न बहकावे में चलो,

न उकसावे में चलो,

न डरावे में चलो,


न बेहोशी में चलो,

न गर्मजोशी में चलो,

न मदहोशी में चलो,

न सरगोशी में चलो,

 

चलो तो बस,

सूझ बूझ से चलो,

होंसले से चलो,

इरादों से चलो!