नाम अनेक
पहचान एक है,
शब्द अनेक
ज्ञान एक है,
हिंदुस्तान, हिंदुस्तान,
मंदिर में,
मस्जिद में,
गिरजा में,
गुरु-द्वार पे,
ध्यान एक है,
हिंदुस्तान, हिंदुस्तान,
सृष्टि का दर्पण,
जग को समर्पण,
वासुदेव कुटुम्बकम्,
आर्यावर्त का
ज्ञान एक है,
हिंदुस्तान, हिंदुस्तान,
हो उत्कर्ष,
उल्लास हर्ष,
पावन पर्व,
जन जन का
आदर्श गणतंत्र,
हिंदुस्तान, हिंदुस्तान!